चाइल्ड प्रोग्रेसिव व सिद्धि विनायक की टीम विजयी

कोडरमा. जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में चंदवारा पुलिस लाइन मैदान में शारदांबा शिशु विद्या मंदिर व चाइल्ड प्रोग्रेसिव स्कूल के बीच मैच खेला गया. मैच के पहले खेल प्रेमियों ने पाक में हुई घटना पर दो मिनट का मौन रख कर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए […]

कोडरमा. जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में चंदवारा पुलिस लाइन मैदान में शारदांबा शिशु विद्या मंदिर व चाइल्ड प्रोग्रेसिव स्कूल के बीच मैच खेला गया. मैच के पहले खेल प्रेमियों ने पाक में हुई घटना पर दो मिनट का मौन रख कर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. टॉस जीत कर बल्लेबाजी करते हुए शारदंबा की टीम 18 ओवर में 104 रन पर ऑल आउट हो गयी. जवाबी पारी खेलने उतरी चाइल्ड प्रोगेसिव की टीम ने 105 रन बना कर मैच जीत लिया. वहीं दूसरा मैच सीएच प्लस टू उच्च विद्यालय मैदान में सिद्धि विनायक स्कूल व मॉडर्न पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया. मॉडर्न की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाये. निखिल ने सर्वाधिक 28 रन बनाये. गेंदबाजी करते हुए सिद्धि विनायक के पृथ्वी व रतनेश ने तीन-तीन विकेट लिए. जवाबी पारी खेलने उतरी सिद्धि विनायक की टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया. मॉडर्न की ओर से सौरभ व निखिल ने एक-एक विकेट लिए. अंपायर धर्मेंद्र, रंजीत, पंकज, वरुण राज व अजय पासवान थे. स्कोरर साकिब आलम व हेमंत यादव थे. मौके पर एसोसिएशन के सचिव प्रदीप छाबड़ा, चेयरमैन उमेश सिंह, उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, राजू यादव, बंटी कुमार, धर्मेंद्र आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >