बिना अधिकार जाने हक की लड़ाई नहीं लड़ सकते : आलम

18कोडपी9कार्यक्रम के दौरान अतिथि.मानवाधिकार पर कार्यशाला हुई कोडरमा. जेजे कॉलेज झुमरीतिलैया की ओर से शिक्षण सर्वेक्षण कार्य के तहत गुरुवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय नगर खारा, जलवाबाद व कोडरमा में मानवाधिकार पर कार्यशाला आयोजित की गयी. कार्यक्रम का निर्देशन जलवाबाद इकाई के पर्यवेक्षक डॉ शमशाद आलम ने किया. मुख्य अतिथि उमवि नगरखारा के प्राचार्य कृष्णकांत […]

18कोडपी9कार्यक्रम के दौरान अतिथि.मानवाधिकार पर कार्यशाला हुई कोडरमा. जेजे कॉलेज झुमरीतिलैया की ओर से शिक्षण सर्वेक्षण कार्य के तहत गुरुवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय नगर खारा, जलवाबाद व कोडरमा में मानवाधिकार पर कार्यशाला आयोजित की गयी. कार्यक्रम का निर्देशन जलवाबाद इकाई के पर्यवेक्षक डॉ शमशाद आलम ने किया. मुख्य अतिथि उमवि नगरखारा के प्राचार्य कृष्णकांत सिन्हा, विशिष्ट अतिथि शिक्षक राजेंद्र प्रसाद, इमरान आलम, उषा निषाद, सगुफ्ता यासमीन, कुमारी सरिता, तरन्नुम प्रवीण आदि थे. डॉ शमशाद आलम ने मानवाधिकार से संबंधित जानकारी दी. उन्होंने कहा कि हमारे व्यक्तित्व के विकास व हक के लिए मानव को अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए. बिना अपने अधिकार जाने हम अपने हक की लड़ाई नहीं लड़ सकते. कृष्णकांत सिंह ने कहा कि हमें संविधान से शिक्षा का अधिकार मिला है. कार्यशाला में कॉलेज के छात्र अध्यापक अशोक कुमार, विक्रम कुमार रजक, गोस्नर वारला, अस्मिता, रिंकी ने अपने आलेख प्रस्तुत किये. संचालन विक्रम कुमार रजक व धन्यवाद ज्ञापन आलोक कुमार ने किया. बीएड के विद्यार्थी चंद्रप्रकाश, सरोज, किशोर, निशा, सिंधु, प्रतिमा, मैरी, रिंकी, अनिता, दीपक मरांडी आदि मौजूद थे. वहीं शैक्षणिक सर्वे के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुतो के विद्यार्थियों के बीच क्विज का आयोजन किया गया. मौके पर बीएड के विभागाध्यक्ष प्रो अशोक अभिषेक ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों की प्रतिभाओं में निखार आता है. प्रतियोगिता में वर्षा कुमारी, स्नेह लता हंस, विद्याधर पांडेय ने अहम भूमिका निभाई. इधर, जेजे कॉलेज के बीएड संभाग के विद्यार्थियों ने लोचनपुर गांव का सर्वे किया. मौके पर पर्यवेक्षिका डॉ वीणा कुमारी, प्रो रश्मि कुमारी, शालिनी कुमारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >