झुमरीतिलैया. कान्यकुंज हलवाई महासभा कोडरमा जिला इकाई की बैठक ईश्वरी प्रसाद गुप्ता व कन्हाई प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. बैठक में महासभा का पुनर्गठन किया गया. सर्वसम्मति से राजेंद्र मिष्टकार को अध्यक्ष, संतोष लाल को उपाध्यक्ष, कन्हैया लाल गुप्ता को सह उपाध्यक्ष, संजीव कुमार साहा को महासचिव, संजय कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष तथा कुणाल व टिंकू कुमार गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया.
इसके अलावा सह सचिव मनीष कुमार गुप्ता, वीर कुमार गुप्ता, संगठन मंत्री डब्लू गुप्ता, कैलाश गुप्ता, सूचना मंत्री विपिन गुप्ता व चंदन गुप्ता बनाये गये. कोर कमेटी में जय प्रकाश साहा, प्रभु प्रसाद गुप्ता, दिनेश गुप्ता का चयन किया गया. मौके पर अध्यक्ष राजेंद्र मिष्टकार ने कहा कि हलवाई जाति में शिक्षा का अभाव है. इसे दूर करना होगा. शिक्षा से ही समाज का विकास होगा. बैठक में जय प्रकाश साहा, राजू गुप्ता, संतोष लाल गुप्ता ने भी अपने विचार रखे. इस मौके पर नरेश गुप्ता, राजा गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, चंदन गुप्ता, विभूषण गुप्ता, विकास गुप्ता आदि मौजूद थे.
