एलआइसीकर्मियों ने किया प्रदर्शन

फोटो – 16 कोडपी 5प्रदर्शन करते एलआईसीकर्मीझुमरीतिलैया. बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल व विकास अधिकारी संघ के आह्वान पर मंगलवार की दोपहर एक बजे एलआइसी के मुख्य द्वार पर कर्मियों ने प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा 26 प्रतिशत से बढ़ा कर 49 प्रतिशत करने पर संबंधित बिल के […]

फोटो – 16 कोडपी 5प्रदर्शन करते एलआईसीकर्मीझुमरीतिलैया. बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल व विकास अधिकारी संघ के आह्वान पर मंगलवार की दोपहर एक बजे एलआइसी के मुख्य द्वार पर कर्मियों ने प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा 26 प्रतिशत से बढ़ा कर 49 प्रतिशत करने पर संबंधित बिल के पेश होने के विरोध में किया गया. शाखा सचिव महावीर यादव ने बताया कि यदि राज्यसभा में यह बिल पारित हो जाता है, तो इसके विरोध में अगले दिन बीमाकर्मी व विकास अधिकारी संघ हड़ताल पर चले जायेंगे. इस मौके पर संजय कुमार, सुनील कुमार, मनोरंजन कुमार, तुलसी टोप्पो, अरुण कुमार, सुधीर कुमार, अविनाश कुमार, दुर्गा सिंह, अर्जुन शर्मा, चुरामन महतो, महेंद्र सिंह, हरेंद्र कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह के अलावे विकास अधिकारी संघ के संजय लोहानी, विशाल कुमार, सुशील कुमार, अमर कुमार, अभिकर्ता संघ के जियाफी के सचिव नागेंद्र यादव, सहदेव यादव, उपेंद्र शर्मा, सुरेंंद्र महतो, वीरेंद्र यादव, मोती दास, अभिजीत दत्ता, शैलेंद्र कुमार, अभय गांधी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >