जनता के सपनों को साकार करूंगी : साबी

1 कोडपी 11…जनसंपर्क के दौरान झामुमो प्रत्याशी.चंदवारा. बरही विस क्षेत्र की झामुमो प्रत्याशी साबी देवी ने सोमवार को प्रखंड के उरवां, मदन गुंडी, हरनो, पत्थलगडा व चंदवारा का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया. झारखंड के विकास के लिए झामुमो के पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि एक साजिश के तहत उनके […]

1 कोडपी 11…जनसंपर्क के दौरान झामुमो प्रत्याशी.चंदवारा. बरही विस क्षेत्र की झामुमो प्रत्याशी साबी देवी ने सोमवार को प्रखंड के उरवां, मदन गुंडी, हरनो, पत्थलगडा व चंदवारा का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया. झारखंड के विकास के लिए झामुमो के पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि एक साजिश के तहत उनके पति की हत्या करा दी गयी. उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि तभी मिलेगी, जब इस क्षेत्र के लिए देखे गये उनके व जनता के सपने साकार होंगे. मतदाताओं ने मौका दिया, तो वह जनता के सपनों को साकार करेंगी. उन्होंने महिलाओं से अपील की कि शत प्रतिशत मतदान कर एक अच्छी सरकार बनायें. मौके पर वीरेंद्र पांडेय, प्रमोद वर्मा, मनोज साव, मो नसीम, मो शमीम, मो नईम, संतोष कुशवाहा, राजू साव, तारा देवी, ए देवी आदि मौजूद थी. साबी देवी ने मंगल बाजार में नुक्कड़ सभा भी की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >