भाकपा नेता अतुल अंजान आज कांको में

जयनगर. भाकपा नेता अतुल अंजान की सभा कांको में मंगलवार को 10 बजे दिन में होगी. उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर बरकट्ठा से भाकपा प्रत्याशी महादेव राम ने गोपालडीह, सांथ, तरवण, इरगोबाद, सरमाटांड़, जयनगर आदि ग्रामीण क्षेत्रों में जन संपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से वोट मांगा. उन्होंने कहा कि भाकपा […]

जयनगर. भाकपा नेता अतुल अंजान की सभा कांको में मंगलवार को 10 बजे दिन में होगी. उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर बरकट्ठा से भाकपा प्रत्याशी महादेव राम ने गोपालडीह, सांथ, तरवण, इरगोबाद, सरमाटांड़, जयनगर आदि ग्रामीण क्षेत्रों में जन संपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से वोट मांगा. उन्होंने कहा कि भाकपा एक ऐसी पार्टी है, जिसका इतिहास संघर्षों का रहा है. संघर्ष की बदौलत भाकपा चुनाव मैदान में है. अभियान में कोडरमा अंचल मंत्री प्रकाश रजक, जयनगर अंचल मंत्री समीम उर्फ बुलबुल, अर्जुन यादव, पुरुषोत्तम यादव, सोनिया देवी, उमा देवी आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >