बीडीओ ने सुनी ग्रामीणों की समस्या

सतगावां. प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार कर्मकार व सीओ यादव बैठा ने ग्राम खैराखुर्द तथा गलवाती पहुंच कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी. निदान का भरोसा दिलाया. लोगों से शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की. श्री कर्मकार ने कहा कि चुनाव के बाद ग्रामीणों की सभी समस्याओं का निदान किया जायेगा. उल्लेखनीय है कि मरचोई पंचायत […]

सतगावां. प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार कर्मकार व सीओ यादव बैठा ने ग्राम खैराखुर्द तथा गलवाती पहुंच कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी. निदान का भरोसा दिलाया. लोगों से शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की. श्री कर्मकार ने कहा कि चुनाव के बाद ग्रामीणों की सभी समस्याओं का निदान किया जायेगा. उल्लेखनीय है कि मरचोई पंचायत के विझवरिया, गलवाती व खैराखुर्द के अनुसूचित जाति व पिछड़ी जाति के लोगों ने उपायुक्त को ज्ञापन देकर सड़क व बिजली के सवाल पर वोट बहिष्कार करने का निर्णय लिया था. इसके बाद प्रखंड प्रशासन द्वारा यह पहल की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >