जोर-शोर से जनसंपर्क कर रहे हैं भाजपा कार्यकर्ता

जयनगर. बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र से जीत को दोहराने के लिए भाजपाइयों ने पूरा जोर लगा दिया है. अलग-अलग जोन बना कर जन संपर्क अभियान चलाया जा रहा है. लोगों से पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की अपील की जा रही है. चंदवारा प्रखंड की पांच पंचायतों में बुलाकी यादव, ललित शर्मा, सुखदेव यादव, […]

जयनगर. बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र से जीत को दोहराने के लिए भाजपाइयों ने पूरा जोर लगा दिया है. अलग-अलग जोन बना कर जन संपर्क अभियान चलाया जा रहा है. लोगों से पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की अपील की जा रही है. चंदवारा प्रखंड की पांच पंचायतों में बुलाकी यादव, ललित शर्मा, सुखदेव यादव, मनोज साव आदि प्रचार-प्रसार कर रहे हैं. वहीं फोर लेन व बांझेडीह के विस्थापित गांवों में सुरेश यादव, पोखराज राणा, मीना साव, रवींद्र गिरि, चंदन किशोर पांडेय, रीतलाल साव, भरत साव आदि जन संपर्क कर रहे हैं. परसाबाद क्षेत्र में बिंदेश्वरी प्रसाद बिहारी, जय प्रकाश राम, दीपक कश्यप, मध्य जोन में मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र मोदी, महामंत्री सुधीर सिंह, यमुना यादव, जिप सदस्य रेखा देवी, उप प्रमुख प्रतिनिधि रामजी यादव, नरेश राम आदि जन संपर्क अभियान कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >