महादेव राम को विजयी बनायें : चंद्रदेव

29कोडपी9संबोधित करते नेता.जयनगर. भाकपा अंचल परिषद की बैठक चंद्रदेव सिंह की अध्यक्षता में पेठियाबागी स्थित चुनाव कार्यालय में हुई. संचालन अंचल मंत्री समीम उर्फ बुलबुल ने किया. चंद्रदेव सिंह ने कहा कि जब भाकपा के राज्य सचिव भुनेश्वर प्रसाद मेहता बरकट्ठा के विधायक थे, उस समय इस क्षेत्र का विकास हुआ. उसके बाद क्षेत्र का […]

29कोडपी9संबोधित करते नेता.जयनगर. भाकपा अंचल परिषद की बैठक चंद्रदेव सिंह की अध्यक्षता में पेठियाबागी स्थित चुनाव कार्यालय में हुई. संचालन अंचल मंत्री समीम उर्फ बुलबुल ने किया. चंद्रदेव सिंह ने कहा कि जब भाकपा के राज्य सचिव भुनेश्वर प्रसाद मेहता बरकट्ठा के विधायक थे, उस समय इस क्षेत्र का विकास हुआ. उसके बाद क्षेत्र का विकास अवरुद्ध रहा. उन्होंने पार्टी प्रत्याशी महादेव राम के पक्ष में वोट करने की अपील की. मौके पर महिला समाज की जिला अध्यक्ष सोनिया देवी, नौजवान सभा के नेता अर्जुन यादव, रामेश्वर चौधरी, नागेश्वर दास, कोडरमा अंचल मंत्री प्रकाश रजक, रफीक आलम, वीरेंद्र यादव, सुखदेव राम, पंसस रामदेव राम आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >