जयनगर. बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे कई प्रत्याशी अपने संघर्षों की दुहाई दे रहे हैं. झाविमो प्रत्याशी प्रो जानकी यादव अपने 27 वर्षों के संघर्ष व झामुमो प्रत्याशी दिगंबर प्र मेहता अपने 30 वर्षों के संघर्ष की बात कर रहे हैं. वहीं भाकपा प्रत्याशी महादेव राम अब तक किये गये जन सवालों के संघर्ष की बात कर रहे हैं. माले प्रत्याशी श्यामदेव यादव माले द्वारा किये गये जन संघर्षों के नाम पर वोट मांग रहे हैं. जदयू प्रत्याशी बटेश्वर मेहता अपने तीस वर्षों के राजनीतिक संघर्ष की बात कर रहे हैं. ऐसा लगता है कि उक्त प्रत्याशियों ने अपने संघर्ष को मुद्दा बना लिया है. वहीं भाजपा प्रत्याशी सह विधायक अमित यादव संपूर्ण विकास के नारे के साथ चुनाव मैदान में हैं. सपा प्रत्याशी आलोक सिंह व्यवस्था परिवर्तन की बात कर रहे हैं. वहीं राकंपा प्रत्याशी असरफ अंसारी, समता क्रांति दल के सुखदेव यादव सहित कई प्रत्याशी परिवर्तन व बदलाव का नारा बुलंद कर रहे हैं.
पांच प्रत्याशी दे रहे हैं संघर्ष की दुहाई
जयनगर. बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे कई प्रत्याशी अपने संघर्षों की दुहाई दे रहे हैं. झाविमो प्रत्याशी प्रो जानकी यादव अपने 27 वर्षों के संघर्ष व झामुमो प्रत्याशी दिगंबर प्र मेहता अपने 30 वर्षों के संघर्ष की बात कर रहे हैं. वहीं भाकपा प्रत्याशी महादेव राम अब तक किये गये जन सवालों के […]
