महिला अधिकार यात्रा को लेकर निकली रैली

कोडरमा. जागो महिला जागृति केंद्र कोडरमा व ऑक्सफेम इंडिया की ओर से महिला अधिकार यात्रा को लेकर रैली निकाली गयी. रैली आरागारो पंचायत से होकर भोंडो तक गयी. रैली को जागो महिला जागृति केंद्र के सचिव रेशमा सिंह ने रवाना किया.यह 16 दिवसीय कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण के रूप में मनाया जा रहा है. 25 नवंबर […]

कोडरमा. जागो महिला जागृति केंद्र कोडरमा व ऑक्सफेम इंडिया की ओर से महिला अधिकार यात्रा को लेकर रैली निकाली गयी. रैली आरागारो पंचायत से होकर भोंडो तक गयी. रैली को जागो महिला जागृति केंद्र के सचिव रेशमा सिंह ने रवाना किया.यह 16 दिवसीय कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण के रूप में मनाया जा रहा है. 25 नवंबर से लेकर 10 दिसंबर तक महिलाओं को अधिकार व कर्तव्य की जानकारी दी जायेगी. रेशमा सिंह ने कहा कि यह रैली समाज व सरकार को एक संदेश देने के लिए निकाली गयी है. रैली में शामिल महिलाएं हाथों में अपनी मांगों से संबंधित तख्ती लिए हुई थी. इस मौके पर गीता देवी, उर्मिला देवी, महेंद्र साव, प्रेम सिंह, राजू चौरसिया ,सीता देवी, दुलारी देवी, संगीता देवी, आरती देवी, शोभा देवी, सहवा देवी, हसीना खातून, मसो फुलवा, सहीना देवी, सुलेखा देवी आदि मौजूद थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >