कोडरमा. समाहरणालय सभागार में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ मौके पर डीसी मेघा भारद्वाज ने 17 विशेषज्ञ चिकित्सकों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरित किया़, जिसमें एक यूरोलॉजिस्ट, एक जेनरल सर्जरी, दो ऑर्थोपेडिक सर्जन, एक शिशु रोग, तीन स्त्री रोग से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सक के अलावा नौ अन्य शामिल हैं. आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के संकल्प के आधार पर चिकित्सकों की नियुक्ति की गयी है़ मौके पर डीसी ने सभी चिकित्सकों को बधाई दी और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को कहा़ इस अवसर पर डीडीसी ऋतुराज, सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार, उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ रंजीत कुमार, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार, डीपीएम महेश कुमार, डीपीसी आयुष्मान भारत सुमित कुमार व अन्य मौजूद थे़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
