गुणात्मक शिक्षा में कंप्यूटर की भूमिका अहम : प्राचार्या

2कोडपी17वर्कशॉप में उपस्थित प्रशिक्षु.शिक्षा में कंप्यूटर के उपयोग विषय पर वर्कशॉप कोडरमा. ग्रिजली बीएड कॉलेज में शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर के उपयोग विषय पर वर्कशॉप हुआ. कॉलेज की प्राचार्या डॉ संजीता कुमारी ने कहा कि वर्तमान परिवेश में दुनिया व देश की हालत में वर्कशॉप प्रासंगिक है. उन्होंने कहा कि हमें ऐसे शिक्षकों को […]

2कोडपी17वर्कशॉप में उपस्थित प्रशिक्षु.शिक्षा में कंप्यूटर के उपयोग विषय पर वर्कशॉप कोडरमा. ग्रिजली बीएड कॉलेज में शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर के उपयोग विषय पर वर्कशॉप हुआ. कॉलेज की प्राचार्या डॉ संजीता कुमारी ने कहा कि वर्तमान परिवेश में दुनिया व देश की हालत में वर्कशॉप प्रासंगिक है. उन्होंने कहा कि हमें ऐसे शिक्षकों को तैयार करना होगा, जो उद्देश्य परक शिक्षा दें. शिक्षा के विकास के लिए नयी जमीन तैयार करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि कंप्यूटर के आविष्कार ने मानव के आधुनिक जीवन में क्रांति ला दी है. यह तीव्र गणना व विशाल भंडारण करने वाले एक मस्तिष्क के रूप में कार्य करता है. प्रो नरेंद्र पांडेय ने बताया कि कंप्यूटर ने विकास का एक लंबा सफर तय किया है और इसकी तकनीक में आये निरंतर परिवर्तन ने इसकी उपयोगिता को सीमित दायरे से निकाल कर इसे हर क्षेत्र में स्थापित कर दिया है. कंप्यूटर इंटरनेट ने विश्व की शिक्षा समुदाय को एक मंच पर ला खड़ा कर दिया है. गुणात्मक शिक्षा में कंप्यूटर की भूमिका अहम है. कंप्यूटर के व्याख्याता प्रो प्रशांत कुमार ने बताया कि देश का भविष्य अच्छे शिक्षकों पर ही निर्भर करता है और इन्हें तैयार करने में कंप्यूटर की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है. कंप्यूटर आधारित शिक्षा विषय पर वर्कशॉप शिक्षकों के शिक्षण कौशल के विकास व सुधार में सहयोग देता है. वर्कशॉप के विचार-विमर्श में राधा कृष्णन सदन के महेश कुमार यादव, टुक लाल साव, खुशबू कुमारी सिन्हा, निवेदिता, विभा कुमारी, सोहन कुमार चंद्रा, प्रियंका प्रियदर्शी, रूसो सदन से सुधीर कुमार, अन्ना, श्रुति, नीरज कुमार, शायरा प्रवीण, अरस्तु सदन से सुलेखा कुमारी, रूही, विवेक कुमार, रवि कुमार, सुभाष कुमार यादव, विवेकानंद सदन से लखन सिंह, सुरेंद्र कुमार, शालिनी शर्मा, उमेश प्र. यादव, सुमित कुमार सिंह, याशिका प्रिया, सुमित्रा कुमारी व शलेट जोसेफ ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >