31कोडपी4पार्टी में शामिल होने वालों का स्वागत करते विधायक अमित कुमार यादव.भाजपा ने चुनावी रणनीति तय कीप्रतिनिधि, जयनगर मंडल भाजपा कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को पावर हाउस रथाई धाम परिसर में मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई. संचालन महामंत्री सुधीर सिंह ने किया. विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि कार्यकर्ता ही चुनाव जीतते और जीताते हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा. श्री यादव ने कहा कि गांव-गांव जाएं और विकास के नाम पर वोट मांगे. बैठक को बासुदेव धोबी, वीरेंद्र कुमार, सीताराम यादव, विजय यादव, केदार सिंह, रवींद्र गिरि, महेश रजक, जयप्रकाश राम, जिप सदस्य रेखा देवी आदि ने संबोधित किया. मौके पर रामजी यादव, मनोज दास, इरफान खान, गोविंद यादव, रामलखन यादव, मुखिया महेश साव, राजेंद्र साव, विनोद मोदी, रामसहाय यादव आदि मौजूद थे. कई लोग भाजपा में शामिलबैठक के दौरान विभिन्न दलों के कई लोग भाजपा में शामिल हुए. इनमें राजेंद्र यादव, विजय यादव, सुरेश यादव, दिनेश गांगुली, बहादुर यादव, रामदेव यादव, अशोक यादव के अलावा गोविंद यादव के नेतृत्व में पंकज यादव, राजेश यादव, सुखदेव यादव, प्रभात यादव, बंटी यादव, इंद्रदेव यादव, दशरथ यादव, गोविंद, दीपू, जितेंद्र, अरविंद के नाम शामिल हैं.पंचायत प्रभारियों का मनोनयनबैठक के दौरान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पंचायत प्रभारियों का मनोनयन हुआ. कंद्रपडीह पंचायत के प्रभारी यमुना यादव, तमाय के सुधीर सिंह, करियावां के बासुदेव धोबी, हिरोडीह के वीरेंद्र कुमार, कटहाडीह के विनोद मोदी, ककरचोली के विजय यादव, सतडीहा के रामसहाय यादव, योगियाटिल्ला के सीताराम यादव, चेहाल वीरेंद्र मोदी, जयनगर पूर्वी के राजेंद्र साव, पश्चिमी सुरेश यादव, डंडाडीह महेंद्र राणा, नईटांड़ के मुखिया महेश साव, बेको के रामलखन यादव, पिपचो के विजय राणा, तिलोकरी के जयप्रकाश राम, खरियोडीह के महेश रजक, गोहाल के विजय पंडित, रूपायडीह के अरुण राणा, तैतरोन के विंदेश्वरी बिहारी, घरौंजा के रामजी यादव, कटिया के मनोज दास व गडगी के पंचायत प्रभारी विवेक साव बनाये गये.
कार्यकर्ता ही जीतते हैं चुनाव : विधायक
31कोडपी4पार्टी में शामिल होने वालों का स्वागत करते विधायक अमित कुमार यादव.भाजपा ने चुनावी रणनीति तय कीप्रतिनिधि, जयनगर मंडल भाजपा कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को पावर हाउस रथाई धाम परिसर में मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई. संचालन महामंत्री सुधीर सिंह ने किया. विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि कार्यकर्ता ही चुनाव […]
