लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई : मुखिया

15कोडपी2बैठक करते मुखिया सुरेंद्र प्र यादव व अन्य.जयनगर. प्रस्तावित उच्च विद्यालय हिरोडीह में पंचायत कार्यकारिणी की बैठक मुखिया सुरेंद्र प्र यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, मनरेगा, आंगनबाड़ी, पेंशन व पीडीएस सहित विभिन्न विभागों की समीक्षा की गयी. मुखिया श्री यादव ने कहा कि किसी भी विभाग द्वारा संबंधित कार्यों में लापरवाही […]

15कोडपी2बैठक करते मुखिया सुरेंद्र प्र यादव व अन्य.जयनगर. प्रस्तावित उच्च विद्यालय हिरोडीह में पंचायत कार्यकारिणी की बैठक मुखिया सुरेंद्र प्र यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, मनरेगा, आंगनबाड़ी, पेंशन व पीडीएस सहित विभिन्न विभागों की समीक्षा की गयी. मुखिया श्री यादव ने कहा कि किसी भी विभाग द्वारा संबंधित कार्यों में लापरवाही बरते जाने पर कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ संबंधित विभाग को लिखा जायेगा. उन्होंने बैठक में एक पीडीएस दुकानदार के नहीं आने पर उससे स्पष्टीकरण पूछने की बात कही. वे सभी विभागों की समस्याओं से अवगत हुए. मौके पर वार्ड सदस्य मदन चौधरी, खुर्शीद आलम, रामदेव मोदी, शिवशंकर मोदी, आरती राणा, विद्यालय सचिव मुंशी राम, विजय दास, जितेंद्र यादव, राजेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, सेविका सरिता देवी, उर्मिला देवी, दुर्गावती देवी, पुष्पा यादव, राजस्व कर्मचारी प्रमोद सिंह, पंचायत सेवक उपेंद्र सिंह, रोजगार सेवक धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >