वन विभाग में मामला दर्ज, चालक को जेल

कोडरमा : डोमचांच थाना क्षेत्र के बेलभरनी जंगल से अवैध खनन कर ले जाये जा रहे सफेद पत्थर को जब्त करने के मामले में बुधवार को वन विभाग ने मामला दर्ज किया है. फॉरेस्टर सुरेश कुमार चौधरी के आवेदन पर अवैध खनन को लेकर प्राथमिकी दर्ज करते हुए जब्त ट्रैक्टर के चालक मिठू भुइयां को […]

कोडरमा : डोमचांच थाना क्षेत्र के बेलभरनी जंगल से अवैध खनन कर ले जाये जा रहे सफेद पत्थर को जब्त करने के मामले में बुधवार को वन विभाग ने मामला दर्ज किया है.

फॉरेस्टर सुरेश कुमार चौधरी के आवेदन पर अवैध खनन को लेकर प्राथमिकी दर्ज करते हुए जब्त ट्रैक्टर के चालक मिठू भुइयां को जेल भेज दिया गया. मंगलवार की शाम ग्रामीणों ने फेलेस्फर से लदा ट्रैक्टर जब्त कर वन विभाग को सौंपा था. वन विभाग के रेंजर दिलीप एक्का व अन्य अधिकारियों को ग्रामीणों ने जब्त वाहन सुपुर्द करने के साथ ही उसके चालक को भी सौंपा था.

बावजूद इसके डोमचांच से कोडरमा आने के बाद रेंजर ने चालक के फरार हो जाने की बात कही थी. प्रभात खबर ने तसवीर के आधार पर इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था. इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने इस मामले को लेकर केस दर्ज किया और फरार हो चुके चालक की भी गिरफ्तारी दिखायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >