दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

कोडरमा बाजार : रांची-पटना मुख्य मार्ग पर मंडल कारा के समीप मंगलवार शाम स्कॉर्पियो की चपेट में आने से घायल इफ्तेखार अहमद की मौत इलाज के लिए रांची जाने के दौरान हो गयी. इफ्तेखार अपनी मां गुलशन खातून के साथ बाइक (जेएच-12डी-4670) से जलवाबाद लौट रहे थे. इसी क्रम में स्कॉर्पियो (बीआर-21पी-5287) ने बाइक को […]

कोडरमा बाजार : रांची-पटना मुख्य मार्ग पर मंडल कारा के समीप मंगलवार शाम स्कॉर्पियो की चपेट में आने से घायल इफ्तेखार अहमद की मौत इलाज के लिए रांची जाने के दौरान हो गयी. इफ्तेखार अपनी मां गुलशन खातून के साथ बाइक (जेएच-12डी-4670) से जलवाबाद लौट रहे थे.

इसी क्रम में स्कॉर्पियो (बीआर-21पी-5287) ने बाइक को चपेट में ले लिया. घायलावस्था में इफ्तेखार व उनकी मां गुलशन खातून को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. प्राथमिक इलाज के बाद इफ्तेखार अहमद को बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. घटना को लेकर इफ्तेखार के पुत्र मोहम्मद हसनैन ने कोडरमा थाने में मामला दर्ज कराया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >