दो पारा शिक्षक सेवामुक्त

जमीनी हकीकत जानने निकले डीसी, शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही जयनगर : उपायुक्त के रवि कुमार ने बुधवार को जयनगर प्रखंड का निरीक्षण किया. इस दौरान जगह-जगह खामियां व लापरवाही दिखी. कहीं आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चे नहीं थे, तो कहीं पंचायत भवन बंद मिला. सरकारी स्कूलों का भी बुरा हाल दिखा. शिक्षक गायब व उपस्थिति पंजी […]

जमीनी हकीकत जानने निकले डीसी, शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही

जयनगर : उपायुक्त के रवि कुमार ने बुधवार को जयनगर प्रखंड का निरीक्षण किया. इस दौरान जगह-जगह खामियां व लापरवाही दिखी. कहीं आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चे नहीं थे, तो कहीं पंचायत भवन बंद मिला. सरकारी स्कूलों का भी बुरा हाल दिखा. शिक्षक गायब व उपस्थिति पंजी में गड़बड़ी जैसी बात सामने आने पर डीसी ने दो पारा शिक्षक को सेवा मुक्त करने का निर्देश दिया है. शिक्षा व्यवस्था में ज्यादा खामी आने पर डीएसइ को जिला मुख्यालय से बुला लिया.

उपायुक्त के रवि कुमार ने बुधवार को प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों व पंचायत भवनों का निरीक्षण किया. इस दौरान तेतरौन पंचायत भवन बंद मिला, जबकि यहां केसीसी व वृद्धा वस्था पेंशन का शिविर लगना था. तेतरौन हरिजन टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका अनुपस्थित थी, जबकि सहायिका ने बताया कि वह खाना खाने गई है. केंद्र में एक भी बच्च नजर नहीं आया. नर्सरी प्राथमिक विद्यालय तेतरौन के निरीक्षण में उन्होंने पाया कि एक पारा शिक्षक उपस्थित था. वहीं बच्चों की उपस्थिति पंजी में गड़बड़ी पायी गयी. कटिया व गड़गी पंचायत भवन में चल रहे शिविर का भी डीसी ने निरीक्षण किया.

ग्रामीणों ने उन्हें जानकारी दी कि एक माह से पंचायत सेवक पंचायत भवन में नहीं आ रहे हैं. उपायुक्त श्री कुमार ने बीडीओ रुद्र प्रताप को निर्देश दिया कि तत्काल यहां का चार्ज जनसेवक राकेश कुमार को दिया जाये. वहीं उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बाघमारा के निरीक्षण में पाया गया कि वहां एक बच्च व एक पारा शिक्षक उपस्थित है. एक पारा शिक्षक अनुपस्थित था. डीसी ने कोडरमा से डीएसइ जितेंद्र कुमार सिन्हा को बाघमारा बुलाया और निर्देश दिया कि पारा शिक्षिका संतोषी कुमारी व पारा शिक्षक घनश्याम यादव को सेवा मुक्त करें. गड़गी में ग्रामीणों ने उपायुक्त से डीलर राधिका देवी द्वारा केरोसिन तेल नहीं बांटने की शिकायत की. मौके पर बीडीओ रुद्र प्रताप, बीपीओ राकेश रंजन, मुखिया लाखपत यादव, महेश राम आदि मौजूद थे.

कहीं भी ढंग से नहीं लगा शिविर

उपायुक्त के रवि कुमार के निर्देशानुसार दो जुलाई से सभी पंचायत भवनों में पांच दिवसीय शिविर का आयोजन कर केसीसी व विभिन्न पेंशनों का आवेदन लेना था, मगर किसी भी पंचायत में सही ढंग से शिविर नहीं लगा. कई पंचायत में शिविर लगा भी नहीं. तेतरौन पंचायत भवन में पंचायत भवन बंद रहने के कारण शिविर नहीं लगा, जबकि कटहाडीह में किसी भी पदाधिकारी के नहीं आने के कारण शिविर नहीं लगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >