ट्रक के धक्के से ट्रांसफार्मर गिरा

झुमरीतिलैया : थाना क्षेत्र के अड़ी बंगला स्थित कवाडी होटल के समीप गुरुवार देर शाम को एक सीमेंट लदे ट्रक ने बिजली के खंभे में टक्कर मार दी, जिससे 100 केवीए का ट्रांसफार्मर और 33 हजार वोल्ट बिजली का तार जमीन पर गिर गया. साथ ही इसकी चपेट में एक वाहन भी आ गया. मौके […]

झुमरीतिलैया : थाना क्षेत्र के अड़ी बंगला स्थित कवाडी होटल के समीप गुरुवार देर शाम को एक सीमेंट लदे ट्रक ने बिजली के खंभे में टक्कर मार दी, जिससे 100 केवीए का ट्रांसफार्मर और 33 हजार वोल्ट बिजली का तार जमीन पर गिर गया. साथ ही इसकी चपेट में एक वाहन भी आ गया. मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को धर दबोचा. चालक नशे में धुत था. इधर, हादसे के बाद इलाके की बिजली गुल हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >