कोडरमा : पटाखे से लगी आग, जिंदा जली बच्ची

कोडरमा : तिलैया थाना क्षेत्र के ताराटांड़ में बुधवार देर रात पटाखा से एक घर में लगी आग ने भयानक रूप ले लिया. आग के बीच फंसी एक बच्ची जिंदा जल गयी. जानकारी के अनुसार, ताराटांड़ निवासी गणेश वर्मा खुदरा पट्टी में दुकान चलाते हैं. इसी दुकान के पटाखा का स्टॉक घर में रखा हुआ […]

कोडरमा : तिलैया थाना क्षेत्र के ताराटांड़ में बुधवार देर रात पटाखा से एक घर में लगी आग ने भयानक रूप ले लिया. आग के बीच फंसी एक बच्ची जिंदा जल गयी. जानकारी के अनुसार, ताराटांड़ निवासी गणेश वर्मा खुदरा पट्टी में दुकान चलाते हैं. इसी दुकान के पटाखा का स्टॉक घर में रखा हुआ था.
इसमें अचानक आग लग गयी. जब तक लोगों ने बचाव का प्रयास शुरू किया, बच्ची अंदर ही फंसी रह गयी. आग से जलने के कारण 14 वर्षीय छोटी उर्फ रानी की मौत हो गयी. आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया. बीडीओ एमके चौधरी ने कहा कि आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >