जयनगर में नकली शराब की फैक्टरी का भंडाफोड़

कोडरमा : जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के नईटांड में चल रहे नकली अंग्रेजी शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का गुरुवार को भंडाफोड़ हुआ. उत्पाद विभाग की टीम ने छापामारी कर भारी मात्रा में तैयार नकली शराब के साथ ही स्प्रीट, खाली बोतल, झारखंड सरकार का रैपर व अन्य सामान जब्त किया है. हालांकि धंधे […]

कोडरमा : जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के नईटांड में चल रहे नकली अंग्रेजी शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का गुरुवार को भंडाफोड़ हुआ. उत्पाद विभाग की टीम ने छापामारी कर भारी मात्रा में तैयार नकली शराब के साथ ही स्प्रीट, खाली बोतल, झारखंड सरकार का रैपर व अन्य सामान जब्त किया है.
हालांकि धंधे से जुड़े माफिया अर्जुन सुंडी भागने में सफल रहे. उत्पाद अधीक्षक अजय कुमार गोड़ के नेतृत्व में नईटांड निवासी अर्जुन सुंडी के घर पर छापामारी की गयी. इस दौरान घर में रखे चार गैलेन में 260 लीटर स्प्रीट बरामद किया गया. वहीं घर से कुछ दूरी पर स्थित पाॅल्ट्री फार्म में 200 नकली अंग्रेजी शराब (ओसी ब्लू व रॉयल स्टैग) बरामद की गयी. शराब पर मेड इन झारखंड अंकित है. भारी मात्रा में आरएस, ओसी ब्लू का रैपर, झारखंड सरकार लिखा हुआ लोगो, आठ पीस खाली गैलेन भी बरामद किया गया.
इसके अलावा वाटर फील्टर जब्त किया गया. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि अर्जुन सुंडी के विरुद्व मामला दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है. जांच के दौरान अन्य किसी की संलिप्तता सामने आयी तो उसके विरुद्व भी कार्रवाई होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >