कोडरमा : यात्रियों की सुविधा को देखते हुए वर्तमान में रांची-आनंद विहार टर्मिनल के बीच (वाया गया-मुगलसराय) चलायी जा रही स्पेशल ट्रेन(08617/08618) की परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है. चार-चार फेरे की वृद्धि के साथ इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन अब 28 जनवरी 2018 तक किया जायेगा.
हाजीपुर जोन के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 08617 रांची-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन 27 जनवरी तक प्रत्येक शनिवार यानी 6, 13, 20 व 27 जनवरी को रांची से 14:05 बजे खुल कर अगले दिन रविवार को 13:55 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 08618 आनंद विहार टर्मिनल-रांची स्पेशल ट्रेन 28 जनवरी तक प्रत्येक रविवार यानी 7, 14, 21 व 28 जनवरी को आनंद विहार टर्मिनल से 22:50 बजे खुल कर अगले दिन सोमवार को 22:30 बजे रांची पहुंचेगी. अप व डाउन लाइन में यह स्पेशल ट्रेन मूरी, बरकाकाना, गुमिया, फुसरो, चंद्रपुरा, गोमो, कोडरमा, गया, मुगलसराय, इलाहाबाद, कानपुर सेंट्रल, टुंडला व अलीगढ़ स्टेशनों पर रुकेगी.
