सरकारी स्कूलों में मनाया जायेगा मातृ-पितृ पूजन दिवस : नीरा यादव

सिर्फ किताबों से सभी तरह का ज्ञान नहीं दिया जा सकता भारतीय संस्कृति से जोड़े रखेगा यह आयोजन कोडरमा/रांची : राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया जायेगा. यह आयोजन लगातार अवकाश वाले दिन में स्कूलों में किया जायेगा. इसको लेकर विभागीय सचिव को पत्र लिखा गया है. जल्द ही इसे सभी […]

सिर्फ किताबों से सभी तरह का ज्ञान नहीं दिया जा सकता
भारतीय संस्कृति से जोड़े रखेगा यह आयोजन
कोडरमा/रांची : राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया जायेगा. यह आयोजन लगातार अवकाश वाले दिन में स्कूलों में किया जायेगा. इसको लेकर विभागीय सचिव को पत्र लिखा गया है.
जल्द ही इसे सभी स्कूलों में अनिवार्य रूप से लागू किया जायेगा. उक्त बातें शिक्षा मंत्री डाॅ नीरा यादव ने बुधवार को कोडरमा में कही. श्रीमती यादव स्थानीय परिसदन में रघुवर सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां गिना रही थीं.
मंत्री ने कहा कि हमारे जीवन में माता-पिता का स्थान सबसे अहम है. धरती पर वे हमारे लिए ईश्वर के रूप में हैं. पूजन दिवस आयोजित होने से बच्चे अपने माता-पिता का सम्मान करना सीखेंगे. मंत्री ने कहा कि स्कूलों में सिर्फ किताबों से सभी तरह का ज्ञान नहीं दिया जा सकता. हमारी परंपरा और संस्कृति को बनाये रखने में इस आयोजन से मदद मिलेगी.
शिक्षा मंत्री ने कहा कि ये स्कूलों का ही काम है कि छात्रों को सभी तरह से तैयार किया जाये और समाज में एक बेहतर इंसान के तौर पर प्रस्तुत किया जाये. मंत्री ने कहा कि मरकच्चो के पास अनुदान पर चल रहे एक स्कूल में मातृ-पितृ पूजन दिवस का आयोजन किया गया था. उस कार्यक्रम में मैं मुख्य अतिथि थी. मैंने देखा कि बच्चे अपने माता-पिता को तिलक लगा रहे थे. उनकी पूजा कर रहे थे. उस कार्यक्रम में बच्चों के माता-पिता भी बेहद खुश नजर आ रहे थे. यह आयोजन भारतीय संस्कृति से जोड़ने वाला है. ऐसे में यह दिवस मनाने को लेकर तैयारी चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >