दूसरे गांवों के लिए प्रेरणास्रोत बना सिमरकुंडी : एमके सिंह

पर्यावरण मेला सह रक्षा बंधन महोत्सव का आयोजन वन देवी मंडप में हुई पूजा-अर्चना, वृक्षों में बांधा गया रक्षा सूत्र मरकच्चो : प्रखंड के सुदूरवर्ती डगरनवा पंचायत के सिमरकुंडी गांव में सोमवार को कोडरमा वन प्रमंडल व वन समिति सिमरकुंडी के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण मेला सह वृक्ष रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन किया गया. मुख्य […]

पर्यावरण मेला सह रक्षा बंधन महोत्सव का आयोजन
वन देवी मंडप में हुई पूजा-अर्चना, वृक्षों में बांधा गया रक्षा सूत्र
मरकच्चो : प्रखंड के सुदूरवर्ती डगरनवा पंचायत के सिमरकुंडी गांव में सोमवार को कोडरमा वन प्रमंडल व वन समिति सिमरकुंडी के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण मेला सह वृक्ष रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में वन प्रमंडल पदाधिकारी सह वन संरक्षक एमके सिंह उपस्थित थे. मौके पर एमके सिंह ने कहा कि जिस तरह सिमरकुंडी के लोगों ने वन बचाने का संकल्प लिया है तथा पेड़ों की रक्षा की है.
उसका असर अब अगल-बगल के गांवों में भी दिखने लगा है. दूसरे जगहों के लोग भी यहां से प्रेरित होकर जंगल बचाने के लिए संकल्प ले रहे है. कहा कि वृक्षों का मनुष्य के जीवन पर विशेष प्रभाव है. आने वाली पीढ़ी को शुद्ध हवा व शुद्ध पानी देने के लिए हम सभी को वृक्षों को कटने से बचाने व अधिक से अधिक पौधे लगाने की जरूरत है. कार्यक्रम को समाजसेवी मनोज दांगी, वृक्ष रक्षाबंधन कार्यक्रम के सूत्रधार महादेव महतो, सुरेंद्र प्रसाद आदि ने संबेधित किया. इस दौरान स्थानीय विद्यालय में अध्यनरत छोटे बच्चों ने वन रक्षा से संबंधित कई गीत व नाट्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया.
कार्यक्रम से पूर्व पदाधिकारियों ने वन देवी मंडप में पूजा-अर्चना की व वृक्षों को रक्षा सूत्र बांध कर वृक्षों की रक्षा का संकल्प लिया. अध्यक्षता वन समिति अध्यक्ष मुख लाल राय व संचालन मनोज सिंह, रेंजर केके ओझा ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर रेंजर ओपी सिंह, शंकर महतो, सत्येंद्र चौधरी, फॉरेस्टर मोहन सिंह, सुरेश चौधरी, वन समिति अध्यक्ष मुख लाल राय, छोटू महतो, साबिर आलम, वीरेंद्र राय, गोविंद यादव, सुनील कुमार शर्मा, रामेश्वर मुर्मू, दशरथ मोदी, मुंशी मुर्मू, आशा देवी, दीपक साव समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >