नवलशाही में बालू लदे पांच ट्रक जब्त

सूचना पर सहायक खनन पदाधिकारी व पुलिस ने की कार्रवाई बालू माफियाओं ने अपनाया नया तरीका तिरपाल बांध ट्रक में लोड कर ले जाया जाता है बालू मरकच्चो : जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित बालू घाट से अवैध तरीके से बालू का उठाव कर बिहार ले जाया जा रहा है. पहले बालू माफियाओं ने […]

सूचना पर सहायक खनन पदाधिकारी व पुलिस ने की कार्रवाई
बालू माफियाओं ने अपनाया नया तरीका
तिरपाल बांध ट्रक में लोड कर ले जाया जाता है बालू
मरकच्चो : जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित बालू घाट से अवैध तरीके से बालू का उठाव कर बिहार ले जाया जा रहा है. पहले बालू माफियाओं ने सतगावां के रास्ते बालू ले जाना शुरू किया, पर उस रूट पर पुलिस प्रशासन की बढ़ती सख्ती के बाद अब माफियाओं ने नया रास्ता बना लिया है.
अब जमुआ चकाई के रास्ते बालू ट्रकों में लोड कर ले जाया जा रहा है. गुरुवार की रात वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर बालू लेकर बिहार जा रहे पांच ट्रकों को जब्त किया गया. उक्त कार्रवाई सहायक खनन पदाधिकारी राजा राम प्रसाद ने नवलशाही थाना पुलिस के सहयोग से की. कार्रवाई में डीएमओ के अलावा नवलशाही थाना प्रभारी शिवबालक यादव शामिल थे.
जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर शाम डीएमओ व पुलिस ने नवलशाही थाना क्षेत्र के कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित पचगांवा मोड़ पर अवस्थित रॉयल कृष्णा होटल के समीप अवैध रूप से बालू लोड ट्रकों को जब्त किया. इसके बाद सभी ट्रकों को थाना लाया गया. खनन पदाधिकारी ने ट्रक चालकों से कागजात मांगा, पर कोई भी चालक वैध कागजात पेश नहीं कर पाया. जब्त ट्रकों में एनएल-01एल-5612, एनएल-01ए-0186, एनएल01-एन-3770, डब्लूबी-39ए-5424 तथा बीआर-06जीए-1001 शामिल हैं.
ट्रक चालकों के अनुसार सभी ट्रक को नवलशाही स्थित सींपुर क्रशर मंडी से लोड किया गया था. बालू की कीमत यहां की मंडियों में 1800 रुपये प्रति सीएफटी बतायी जा रही है. वहीं पटना व मुजफ्फरपुर के मंडियों में 6000 रुपये प्रति सीएफटी इसकी बिक्री हो रही है.
बताया जाता है कि यहां बालू माफिया क्रशर की आड़ में नदियों से बालू का उठाव कर क्रशर के समीप भारी मात्रा में भंडारण कर इसे ट्रकों से दूसरे राज्यों के मंडियों में भेज रहे हैं. किसी को शक न हो इस बात को लेकर चालकों द्वारा अवैध रूप से बालू लोड ट्रकों पर तिरपाल बांध दिया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >