जंगल में छापामारी कर तोड़ी गयी भट्ठियां

चंदवारा: एसपी एसके झा के निर्देश पर मंगलवार को पुलिस की टीम ने थाना क्षेत्र के बेंदी जंगल में बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध महुआ शराब बनाने के अड्डे पर छापामारी की. इस दौरान बेंदी जंगल के चोरी चट्टान इलाके में स्थित भट्टियों को ध्वस्त किया गया. मौके पर पुलिस टीम ने सैकड़ों लीटर […]

चंदवारा: एसपी एसके झा के निर्देश पर मंगलवार को पुलिस की टीम ने थाना क्षेत्र के बेंदी जंगल में बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध महुआ शराब बनाने के अड्डे पर छापामारी की.

इस दौरान बेंदी जंगल के चोरी चट्टान इलाके में स्थित भट्टियों को ध्वस्त किया गया. मौके पर पुलिस टीम ने सैकड़ों लीटर महुआ शराब बहायी व भारी मात्रा में जावा महुआ बरामद किया. बताया जाता है कि इस इलाके में महुआ शराब के अवैध धंधा संचालित होने के संबंध में एसपी को सूचना मिली थी. इसके बाद एसपी ने एसओजी टीम के साथ स्थानीय थाना की पुलिस को छापेमारी का निर्देश दिया. छापेमारी में चंदवाना थाना प्रभारी विनोद कुमार, एसओजी टीम के सदस्य शामिल थे. हालांकि इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >