कोडरमा. बाल कल्याण समिति कोडरमा ने भटके बच्चे मो साकिर (पिता- मो रियाज आलम), ग्राम- घाघरा पिहरा, प्रखंड- गावां, जिला- गिरिडीह को उसके नानी को सौंप दिया है. सतगावां थाना प्रभारी मदन खरवार के ने सोमवार की शाम चाइल्ड लाइन सब सेंटर सतगावां को सूचना दी की एक बच्चा भटकते हुए खुट्टा में मिला है. […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
कोडरमा. बाल कल्याण समिति कोडरमा ने भटके बच्चे मो साकिर (पिता- मो रियाज आलम), ग्राम- घाघरा पिहरा, प्रखंड- गावां, जिला- गिरिडीह को उसके नानी को सौंप दिया है. सतगावां थाना प्रभारी मदन खरवार के ने सोमवार की शाम चाइल्ड लाइन सब सेंटर सतगावां को सूचना दी की एक बच्चा भटकते हुए खुट्टा में मिला है.
सूचना मिलते चाइल्ड लाइन सब सेंटर के सदस्य राजेश पासवान व रामवृक्ष वर्मा ने बच्चे को थाना पहुंच कर बच्चे को अपने देख-रेख में लिया और रात्रि में सेंटर में रखा. मंगलवार को बाल कल्याण समिति कोडरमा के समक्ष प्रस्तुत किया.
समिति के अध्यक्ष मनोज दांगी ने बच्चा व उनके अभिभावक का कांउसलिंग किया तथा बच्चे को उसकी नानी शाहजहां बेगम को सौंपा. मौके पर समिति के सदस्य सत्येंद्र नारायण सिंह, राजकुमार सिन्हा, अर्चना ज्वाला, चाइल्ड लाइन सब सेंटर की सदस्या सालेहा खातून, राजेश पासवान, रामनंदन प्रसाद उपस्थित थे.