दुर्घटना: अलग-अलग सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत व तीन लोग घायल

कोडरमा: जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे में हुई तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. पहला हादसा शुक्रवार की रात डोमचांच के रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हुई. यहां अज्ञात वाहन ने […]

कोडरमा: जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे में हुई तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. पहला हादसा शुक्रवार की रात डोमचांच के रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हुई. यहां अज्ञात वाहन ने 56 वर्षीय महिला माधो देवी (तेतरियाडीह) को अपनी चपेट में ले लिया.

माधो देवी जानवर चराकर आ रही थी. इसी दौरान हादसा हुआ. गंभीरावस्था में महिला को डोमचांच रेफरल अस्पताल लाया गया. वहां इलाज के बाद परिजन सदर अस्पताल ले गये. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी.

वहीं दूसरा हादसा शुक्रवार रात नौ बजे कोडरमा थाना क्षेत्र के नगरखारा के पास हुआ. यहां हुए हादसे में 47 वर्षीय उमेश चंद्र साव (नगरखारा जलवाबाद) की मौत हो गयी. बताया जाता है कि उमेश अपनी बाइक(जेएच-12जी-0625) से आ रहा था. इसी दौरान बाइक की टक्कर ट्रक (जेएच-02ए-1547) से हो गयी. गंभीर रूप से घायल उमेश को सदर अस्पताल ले जाया गया. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
तीसरा हादसा जयनगर थाना क्षेत्र के कोडरमा-कोवाड पथ पर पांडु गांव के निकट शनिवार की दोपहर हुआ. यहां हुए हादसे में 15 वर्षीय बालक की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य बच्चे घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक पांडु गांव के निकट एक बाइक पर सवार चार किशोर पिपचो से शर्ट खरीद कर अपने घर महुगाय जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो से बचने के क्रम में इनकी बाइक पेड़ से टकरा गयी. घटनास्थल पर 15 वर्षीय अख्तर खान की मौत हो गयी. वहीं10 वर्षीय नइमउद्दीन, 12 वर्षीय बादशाह खान व 18 वर्षीय लाड़ला घायल हो गया. ग्रामीणों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. वहां से उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ एके मंडल ने पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी. घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >