अन्नपूर्णा देवी बनी राजद की प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकर्ता खुश

झुमरीतिलैया: पूर्व मंत्री सह राजद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी को राजद का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर जिला राजद ने हर्ष जताते हुए इसके लिए पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के प्रति आभार जताया है. हर्ष जताने वालों में जिलाध्यक्ष अनवारूल हक, प्रदेश सचिव वीरेंद्र प्रसाद मेहता, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, जिला प्रवक्ता सुदर्शन […]

झुमरीतिलैया: पूर्व मंत्री सह राजद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी को राजद का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर जिला राजद ने हर्ष जताते हुए इसके लिए पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के प्रति आभार जताया है.

हर्ष जताने वालों में जिलाध्यक्ष अनवारूल हक, प्रदेश सचिव वीरेंद्र प्रसाद मेहता, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, जिला प्रवक्ता सुदर्शन यादव, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष गुलाम जिलानी, दलित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रामचंद्र राम, महिला जिलाध्यक्ष शांति प्रिया, जिप सदस्य राजकुमार यादव, कैलाश यादव, महासचिव बासुदेव यादव, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार यादव, चंद्रदेव यादव, मनोज रजक, जयशंकर प्रसाद, मंजुर आलम, नगर अध्यक्ष कृष्णा बरहपुरिया, शैलेश कुमार शोलू, अनिरुद्ध प्रसाद, युवा अध्यक्ष सुरेंद्र राणा, दीपक राणा, किसान जिलाध्यक्ष अर्जुन यादव, शिवशंकर चंद्रवंशी आदि के नाम शामिल हैं.

कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया है कि छह नवंबर दोपहर एक बजे रांची से प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी के कोडरमा आगमन पर महतो अहरा के निकट उनका भव्य स्वागत किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >