संगठन की रीढ़ होते हैं कार्यकर्ता : विधायक

जरियागढ़ में झामुमो का कार्यकर्ता मिलन समारोह

प्रतिनिधि, कर्रा.

प्रखंड के जरियागढ़ स्थित चोलवा पतरा, कैंची मोड़ में झारखंड मुक्ति मोर्चा का कार्यकर्ता मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन शुक्रवार को किया गया. मिलन समारोह में पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. संगठन और जनता के हित में मजबूती से कार्य करने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम में विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं. कार्यकर्ताओं के परिश्रम, समर्पण और संघर्ष के बल पर ही संगठन लगातार मजबूत होता है. उन्होंने कहा कि झारखंड की मिट्टी, जल, जंगल, जमीन और आम जनता के हक व अधिकार की लड़ाई में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है. उन्होंने कहा कि वनभोज कार्यक्रम के माध्यम से आपसी एकता, भाईचारा और संगठनात्मक मजबूती का संदेश मिलता है. कार्यक्रम में झामुमो खूंटी जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा कि राज्य की अबुआ सरकार झारखंडी भावना के अनुरूप काम कर रही है. जनहित में कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं. कार्यकर्ता सरकार की नीतियों व योजनाओं को जन-जन तक पहुंचायें. कार्यक्रम में जिला सचिव सुशील पहान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुशांति कोनगाड़ी, देवनाथ मघइया, शेख फिरोज, राहुल केसरी, शिशिर तोपनो, बिनिता, कमलेश महतो, जेम्स आइंद, मुकेश सिंह, विनोद उरांव, विजय सोनी, बाका लकड़ा, जोहान आईन्द, खेदन लकड़ा, कार्तिक उरांव, संजय मुंडा, रोबट आइंद, सुशील कंडुलना, निस्तार बारला, पूनम बारला, सुनील धान, सिपरियन बारला आदि उपस्थित थे.

जरियागढ़ में झामुमो का कार्यकर्ता मिलन समारोहB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH SHARMA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >