तकनीक के सहारे गांव को प्रगति की राह पर लेकर जा रहीं महिलाएं : दीपिका पांडेय सिंह

गांव को प्रगति की राह पर लेकर जा रहीं महिलाएं

तोरपा. राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने मंगलवार को तोरपा प्रखंड के कोचा में समुदाय आधारित क्लाइमेट स्मार्ट गांव का उद्घाटन किया. प्रदान संस्था के सहयोग कोचा गांव को समुदाय आधारित क्लाइमेट स्मार्ट गांव के रूप में विकसित किया गया है. मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, सांसद कालीचरण मुंडा तथा विधायक सुदीप गुड़िया ने संयुक्त रूप से फीता काट कर यहां पर स्थापित सोलर ऊर्जा संयंत्र तथा लाह सहित अन्य कृषि उत्पादों के प्रोसेसिंग प्लांट का भी उद्घाटन किया. इसके बाद गांव में उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया. मंत्री, सांसद कालीचरण मुंडा, विधायक सुदीप गुड़िया आदि ने दीप जला कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस अवसर पर मंत्री श्रीमती सिंह ने कहा कि महिलाएं तकनीक के सहारे गांव को प्रगति की राह पर लेकर जा रही हैं. यह बदलाव का संकेत है. उन्होंने कहा कि गांव के पारंपरिक तरीके में थोड़ा टेक्नोलॉजी के प्रयोग से काम आसान हो जाता है. यहां सोलर पंप के लग जाने से किसान एक फसल की जगह पर तीन फसल ले सकते हैं. इसके सफल संचालन के बाद सरकार की तरफ से अन्य गांव में भी इस तरह की योजना का क्रियान्वयन करेंगे. उन्होंने कहा कि इस गांव के बारे में सीएम को बतायेंगे. उन्होंने कहा कि पूरे देश में झारखंड एकलौता राज्य है, जहां 50 लाख महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपये दिये जा रहे हैं. महिलाएं इसका उपयोग आजीविका बढ़ाने में करें. सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि इस क्षेत्र में गाछ (पेड़ ) में भी रुपया फलता है. इसलिए वन व कृषि आधारित योजना बना कर लोगों को रोजगार से जोड़े. उन्होंने कहा कि ईमानदारी से काम करें. झारखंड को संवारेंगे, तो यहां के लोग खुशहाल बनेंगे.

कोचा ने बनायी अपनी पहचान : विधायक

विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि हमें खुशी मिल रही है कि इस तरह का काम उनकी पंचायत में हुआ है. उन्होंने कहा कि कोचा गांव ने अपनी अलग पहचान बनायी है. स्मार्ट गांव बनने के बाद इस गांव का सर्वांगीण विकास होगा. उन्होंने कहा कि मनरेगा से सेमियालता का पौधा लगाने की स्वीकृति दी गयी है, जिससे लाह का उत्पादन बढ़ेगा. कार्यक्रम का संचालन सुरभि ने किया. मौके पर दामिनी चौधरी, प्रदान के सरोज महापात्रा, प्रेम शंकर, अभिषेक, रवि, सिमडेगा जिला परिषद अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेंग, खूंटी जिप अध्यक्ष मसीह गुड़िया, जिप सदस्य सुशांति कोनगाड़ी, प्रमुख रोहित सुरीन, उपप्रमुख संतोष कर, झामुमो सिमडेगा जिला सचिव सफीक खान, खूंटी जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि मिश्रा, नाइमुद्दीन खान, राहुल केशरी, विनोद उरांव आदि उपस्थित थे.

तोरपा में समुदाय आधारित क्लाइमेट स्मार्ट गांव में लगा सोलर ऊर्जा संयंत्र व प्रोसेसिंग प्लांट

गाछ में भी रुपया फलता है, इसलिए वन व कृषि आधारित योजना को रोजगार से जोड़ें : सांसद

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satish sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >