रायमुंडा जंगल में जंगली हाथी ने एक व्यक्ति को मार डाला

रनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़शिदम के रायमुंडा जंगल में जंगली हाथी ने एक व्यक्ति को पटककर मार डाला.

रनिया. रनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़शिदम के रायमुंडा जंगल में जंगली हाथी ने एक व्यक्ति को पटककर मार डाला. मृतक की पहचान पश्चिम सिंहभूम जिला के बंदगांव थाना अंतर्गत गांव जलासार सरामोडा निवासी 65 वर्ष सामुएल पूर्ति के रूप में की गयी है. घटना दो दिन पहले की बतायी जा रही है. दो दिनों तक शव जंगल में क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा रहा. सोमवार को चरवाहों ने शव को देखा. जिसके बाद घटना की जानकारी वन विभाग और पुलिस को दी गयी. मृतक के परिजनों ने बताया कि सामुएल दो मई को अपने घर से गड़सिदम में लगने वाले बाजार जाने की बात कह कर निकला था. इसके बाद दो दिन बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं लौटा. घटना के बाद पुलिस शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया. वन विभाग के प्रभारी वनपाल अविनाश लुगुन ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों संग पीड़ित परिवार को तत्काल 15 हजार रुपये का आर्थिक मदद पहुंचाया है. ज्ञात हो कि रनिया प्रखंड क्षेत्र में हाथियों का प्रकोप लगातार जारी है. जिससे क्षेत्र में लोगों के बीच भय का माहौल बना रहता है. घटना के बाद ग्राम प्रधान सुरेश कोनगाड़ी, जिला परिषद सदस्य बिरेन कांडुलना, जेम्स तोपनो ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और ढांढस बंधाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >