जावा धारण कर जितिया पर्व की खुशियां बांटीं

प्रखंड के पहाड़ टोली गांव में मंगलवार को जितिया पर्व धूमधाम से सम्पन्न हुआ.

कर्रा. प्रखंड के पहाड़ टोली गांव में मंगलवार को जितिया पर्व धूमधाम से सम्पन्न हुआ. त्योहार के समापन कार्यक्रम में झारखंड उलगुलान संघ के संयोजक अलेस्टेयर बोदरा एवं प्रखंड के पूर्व उपप्रमुख बसंत सिंह मुंडा शामिल हुए. जितिया व्रतधारी माताओं से आशीर्वाद लेकर तथा उनके द्वारा जावा धारण कर त्योहार की खुशियां बांटी. इस अवसर पर दोनों अतिथियों ने बिरसा युवा विकास क्लब, पहाड़ टोली के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह माताओं ने जितिया पर्व में हम संतानों के दीर्घायु तथा उन्नति को लेकर व्रत रखती हैं, उसी तरह युवाओं का भी दायित्व बनता है कि त्याग, तपस्या और समर्पण के साथ अपने परिवार सहित गांव – समाज के कल्याण और उत्थान के लिए संकल्प लें. तभी सही मायने में माताओं का व्रत सार्थक होगा. इस अवसर पर झारखंड उलगुलान संघ के संयोजक अलेस्टेयर बोदरा ने बिरसा युवा विकास क्लब के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप जर्सी सेट भेंट की. मौके पर महादेव मुंडा, मंगल मुंडा, भरत मुंडा, गोपाल मुंडा, रुवेन मुंडा, आसमान मुंडा, विनोद मुंडा, बैजू मुंडा, कुंदन मुंडा, पवन मुंडा, श्रवण मुंडा एवं अमित मुंडा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH SHARMA

SATISH SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >