वार्ड नंबर सात के पार्षद ने निकाला विजय जुलूस

वार्ड नंबर सात से विजयी वार्ड पार्षद अनूप कुमार साहू के समर्थन में रविवार को विजय जुलूस निकाला गया.

खूंटी. खूंटी नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर सात से विजयी वार्ड पार्षद अनूप कुमार साहू के समर्थन में रविवार को विजय जुलूस निकाला गया. जुलूस में सैकड़ों समर्थक शामिल हुए और ढोल-नगाड़ों की थाप पर महिला-पुरुष जमकर झूमे और थिरके. समर्थकों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर जीत की खुशी साझा की. नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद अनूप कुमार साहू को फूल-मालाओं से लाद दिया. जुलूस वार्ड के विभिन्न मार्गों से होते हुए मुख्य चौक तक पहुंचा. इस दौरान अनूप साहू ने सभी मतदाताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि वार्ड की जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है. उस पर वे खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे. उन्होंने साफ-सफाई, सड़क, पेयजल और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही. ज्ञात हो कि अनूप कुमार साहू नगर पंचायत के चुनाव में सबसे कम मतों से विजयी हुए थे. उन्होंने महज पांच मत से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वि को हराया. विजय जुलूस में विकास कुमार गुप्ता, हरिनारायण साहू, सुनील साहू, प्रदीप मिश्रा, संजय साहू, शंभू कुमार साहू, संजय मिश्रा, मनोज कुमार, पूजा देवी, गुड्डू देवी सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >