डीसी ने सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को किया जागरूक

सड़क सुरक्षा माह के तहत गुरुवार को उपायुक्त लोकेश मिश्र के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा बाइक रैली निकाली गयी.

प्रतिनिधि, खूंटी सड़क सुरक्षा माह के तहत गुरुवार को उपायुक्त लोकेश मिश्र के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा बाइक रैली निकाली गयी. उपायुक्त समेत अधिकारी बाइक से रैली में शामिल हुए. शहर का भ्रमण कर समाहरणालय लौटे. रैली के माध्यम से अधिकारियों ने लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया. उपायुक्त ने कहा कि वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा के नियमों का विशेष ध्यान रखें. दो पहिया वाहन चलाने के समय हेलमेट अवश्य पहने और चार पहिया वाहन चलाने के दौरान सीट बेल्ट लगायें. वाहन चलाते समय दूसरे वाहन चालकों, राहगीर और मार्ग में चल रहे सभी लोगों का ध्यान रखें. वहीं, तेज गति से या लापरवाही कर वाहन का परिचालन न करें. सही उम्र होने पर वैध लाइसेंस के साथ ही वाहन का परिचालन करें. जिला परिवहन पदाधिकारी मारुति मिंज ने यातायात नियमों का पालन करने की अपील की. वहीं, सड़क दुर्घटना पीड़ित व्यक्ति की समय पर सहायता कर गुड समरिटन बनने का प्रयास करने की अपील की. मौके पर डीडीसी श्याम नारायण राम, परियोजना निदेशक आइटीडीए आलोक शिकारी कच्छप, जिला कल्याण पदाधिकारी प्रमोद राम सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >