लिटिल चैंप और अंडर 17 बालिका वर्ग सुब्रतो कप आयोजित

खूंटी में प्रखंड स्तरीय लिटिल चैंप और अंडर 17 बालिका वर्ग सुब्रतो कप का आयोजन किया गया.

खूंटी. खूंटी में प्रखंड स्तरीय लिटिल चैंप और अंडर 17 बालिका वर्ग सुब्रतो कप का आयोजन किया गया. लिटिल चैेंप प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय अनिगड़ा की टीम विजेता रही. दूसरे स्थान पर राजकीयकृत मध्य सह उत्क्रमित उच्च विद्यालय घाघरा की टीम रही. बालक वर्ग में आरसी बालक मध्य विद्यालय की टीम विजेता और राजकीय उत्क्रमित मध्य सह उत्क्रमित उच्च विद्यालय घाघरा की टीम उपविजेता रही. अंडर 17 बालिका वर्ग में उत्क्रमित उच्च विद्यालय अनिगड़ा विजेता और सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बालिका की टीम उपविजेता रही. मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख, जिला शिक्षा अधीक्षक और बीडीओ ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >