खूंटी. स्वास्थ्य विभाग और सीनी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को दो प्रचार-प्रसार रथ को रवाना किया गया. सिविल सर्जन डॉ एलआर पाठक ने दोनों रथों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. दोनों रथ महिलाओं और किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन, स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक करेगी. दोनों प्रचार प्रसार रथ जिले के मुरहू और अड़की प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अंतर्गत आनेवाली सभी पंचायतों में भ्रमण करेंगी. सिविल सर्जन डॉ एलआर पाठक ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और सीनी संस्था द्वारा संचालित यह अभियान जनस्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. मौके पर डीपीएम कानन बाला तिर्की, श्वेता सिंह, डॉ उडयन शर्मा, सीनी संस्था से जिला कार्यक्रम प्रबंधक संगीत मिश्रा, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर प्रशांत कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.
दो प्रचार-प्रसार वाहन रवाना किये गये
स्वास्थ्य विभाग और सीनी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को दो प्रचार-प्रसार रथ को रवाना किया गया.
