ग्राम प्रधानों के बीच वाद्ययंत्र का किया गया वितरण

खूंटी प्रखंड सभागार में शनिवार को कल्याण मद से प्रदत्त वाद्ययंत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

खूंटी. खूंटी प्रखंड सभागार में शनिवार को कल्याण मद से प्रदत्त वाद्ययंत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विधायक राम सूर्या मुंडा ने 17 धुमकुड़िया गांवों के ग्राम प्रधानों को पारंपरिक वाद्ययंत्र वितरित किया. जिसमें उन्हें मांदर, ढोल, नगाड़ा, बांसुरी, शहनाई, करताल, घुंघरू आदि प्रदान किया गया. इस अवसर पर विधायक राम सूर्या मुंडा ने कहा कि वाद्ययंत्रों के संरक्षण और प्रोत्साहन से नयी पीढ़ी की पहचान बनी रहेगी. ज्ञात हो कि जिले के ग्राम प्रधानो को कुल एक करोड़ रुपये के वाद्ययंत्र दिये जाने हैं. मौके पर प्रमुख छोटराय मुंडा, उपप्रमुख शांति देवी, बीडीओ ज्योति कुमारी, सीओ प्रदीप कुमार, होलिका, नवीन मांझी सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >