दो कंटेनमेंट जोन बने, तीन हुए मुक्त

दो कंटेनमेंट जोन बने, तीन हुए मुक्त

खूंटी : जिले में लगातार कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं. जहां-जहां से कोरोना मरीज मिल रहे हैं और संक्रमण का खतरा अधिक है. वैसे स्थानों को कंटेनमेंटज जोन बनाया जा रहा है. कर्रा के लोधमा साहू टोली और जिपूटोली को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है. उक्त स्थान से एक-एक कोरोना मरीज मिले हैं.

कई स्थानों पर कोरोना मरीजों के ठीक होने के बाद, वहां से कंटेनमेंट जोन को हटाया भी जा रहा है. इसके तहत कर्रा के बड़ाइकटोली, मुरहू के महादेव मंडा और कर्रा अंचल सह प्रखंड कार्यालय को कंटेनमेंट जोन से मुक्त कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >