तोरपा में शहीद किरण तोपनो को दी गयी श्रद्धांजलि

सीआरपीएफ जवान किरण तोपनो का 26वां शहादत दिवस मनाया गया.

तोरपा. सीआरपीएफ जवान किरण तोपनो का 26वां शहादत दिवस बुधवार को हाई स्कूल मरचा में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया. इस अवसर पर स्कूल परिसर में स्थित शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. किरण तोपनो खूंटी जिला के रनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत अम्मा पकना गांव निवासी थे. वे सीआरपीएफ की 50वीं बटालियन में कार्यरत थे. जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिला के मदीना क्षेत्र में वे शहीद हो गये थे. 15 अप्रैल 2000 को आतंकवादियों से लोहा लेते हुए उन्होंने अदम्य साहस का परिचय दिया और देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए. देश हित में उत्कृष्ट सेवा और वीरता के लिए शहीद किरण तोपनो को अलंकरण पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है. शहादत दिवस के अवसर पर सीआरपीएफ 94 बटालियन खूंटी के उप कमांडेंट जयप्रकाश सिंह ने शहीद की पत्नी हेलेना तोपनो को अंगवस्त्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया. कार्यक्रम में शहीद के पुत्र रोशन तोपनो, पुत्री स्वर्ण लता तोपनो सहित विश्वासी गुड़िया, जिलानी तोपनो, कमलेश होरो, पुष्पा गुड़िया, समर्पण तोपनो, उच्च विद्यालय मरचा की प्रधानाध्यापिका जीवंती तोपनो, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्कूली छात्र-छात्राएं तथा सीआरपीएफ 94 बटालियन के जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH SHARMA

SATISH SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >