स्वास्थ्य शिविर सह मुख स्वास्थ्य दिवस पर शिविर का आयोजन

स्वास्थ्य शिविर सह विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के अंतर्गत दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया.

खूंटी. मुरहू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तत्वावधान में बुधवार को राजकीयकृत मध्य सह उत्क्रमित उच्च विद्यालय गनालोया में स्वास्थ्य शिविर सह विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के अंतर्गत दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों की ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग की गयी. वहीं उन्हें ओरल हेल्थ पर जागरूक किया गया. विद्यार्थियों को मुंह और दांत की सफाई के संबंध में जानकारी दी गयी. शिविर में 80 विद्यार्थियों ने दंत परीक्षण कराया. शिविर में छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के बारे में जानकारी दी गयी. मुरहू सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आशुतोष तिग्गा ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन दिया जा रहा है. उन्होंने पात्र छात्राओं को वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित किया. आयोजन में मुख्य रूप से उप प्रमुख अरुण कुमार साबू, पंचायत समिति सदस्य रोशन लाल, दंत चिकित्सक डॉ आनंद प्रकाश, चिकित्सक डॉ रंजय बाला, डॉ राजकुमार शर्मा, मीनू रश्मि लुगुन, होलिका कुमारी, तारा कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >