बुंडू. पंच परगना क्षेत्र का चिर परिचित कांची नदी पर टूटे 2 पुल प्राचीन कालीन प्रसिद्ध धार्मिक स्थल महामाया मंदिर समीप हाराडीह और बामलाडीह का पुनर्निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से दर्जनों गांव के लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. उस स्थान पर नया पुल का निर्माण को लेकर कई वर्षों से लोगों ने मांग कर रखी है. इस संदर्भ में स्थानीय विधायक विकास कुमार मुंडा ने सदन में मामला को उठाया और संबंधित मंत्री दीपिका पांडे ने अपने उत्तर में स्वीकार किया था, दोनों पुल क्षतिग्रस्त हो गये हैं, जहां पर नया पुल निर्माण का आदेश दिया गया है. डीपीआर तैयार होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाये. लेकिन अभी तक नये पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है. ज्ञात हो कि दोनों पुल क्षतिग्रस्त होने से दर्जनों गांव के ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. बरसात के दिनों में 10 किलोमीटर लंबा रास्ता तय करना पड़ता है. यहां पर प्रसिद्ध प्राचीन कालीन धार्मिक देव स्थल होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना करने आते हैं. लेकिन आवागमन की असुविधा के कारण लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है. वर्तमान समय पर ग्रामीणों द्वारा अस्थाई रास्ता का निर्माण किया गया है. जो बरसात आते ही बंद हो जाता है.
कांची नदी पर टूटे हाराडीह व बामलाडीह पुल नहीं बनाये जाने से ग्रामीणों में आक्रोश
हाराडीह और बामलाडीह का पुनर्निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से आक्रोश
