आदि कर्मयोगी अभियान को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम

प्रखंड सभागार तोरपा में शुक्रवार को आदि कर्मयोगी अभियान के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ

प्रतिनिधि, तोरपा.

प्रखंड सभागार तोरपा में शुक्रवार को आदि कर्मयोगी अभियान के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. उदघाटन बीडीओ नवीन चंद्र झा, जेएसएलपीएस की डीपीएम मनीषा सांचा, सीओ पूजा बिन्हा, सीडीपीओ पूजा कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया. प्रशिक्षण में प्रखंड के 14 पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव, सामुदायिक चिकित्सक, आंगनबाड़ी सेविका, जल सहिया, वन कर्मी तथा प्रदान व आजीविका मिशन से जुड़ी दीदीयों ने भाग लिया. बीडीओ ने कहा कि विभिन्न विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर ग्रामीण क्षेत्रों के सभी चिह्नित 51 गांवों में अभिवंचित वर्ग को लाभ पहुंचायें. प्रशिक्षण को गतिविधि के आधार पर संचालित किया गया. प्रशिक्षण सत्र का संचालन पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता रावेल होरो ने किया. मौके पर प्रखंड समन्वयक कुमार अमित, महिला पर्यवेक्षिका बेला रचना मिंज सहित वन विभाग, प्रदान व स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satish sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >