एतवा मुंडा अपहरण मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

फिरौती मांगने और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में शामिल तीन और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

खूंटी. खूंटी थाना क्षेत्र में एतवा मुंडा अपहरण कर फिरौती मांगने और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में शामिल तीन और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में चांपी निवासी अभिषेक सिन्हा, हारूहप्पा निवासी उमेश मुंडा उर्फ उमेश हेरेंज और कांकी निवासी बिरसा मुंडा शामिल है. गिरफ्तार आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. पुलिस ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि तीनों आरोपियों के हुटार बाजार के पास आने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक सिन्हा के खिलाफ नगड़ी थाना में पूर्व से एक आपराधिक मामला दर्ज है. जिसमें उसने अपने साथियों के साथ पिकअप चालक को जख्मी कर गाड़ी में लोड अंडा को लूटने और चालक को जख्मी हालत में खूंटी के जंगल में छोड़ने का आरोप दर्ज है. छापेमारी में एसडीपीओ वरुण रजक, खूंटी थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह, कर्रा थाना प्रभारी दीपक कांत कुमार और पुअनि राजू कुमार तथा सशस्त्र बल शामिल थे. ढाई लाख रूपये की मांगी गयी थी फिरौती एक एक्सयूवी कार, एक बाइक और एक स्कूटी में करीब दस-12 लोगों ने 28 अप्रैल को मुरही किंदवा टोली निवासी एतवा मुंडा का अपहरण कर लिया गया था. जिसमें आरोपियों ने उसे छोड़ने के एवज में ढाई लाख रूपये की मांग की थी और नहीं देने पर जान से मारने का धमकी दिया था. उक्त मामले में पुलिस ने एतवा मुंडा को सकुषल बरामद कर तीन आरोपी कुंबाटोली निवासी आकाश होरो, रोशन संगा और नगड़ी थाना क्षेत्र के सिंहपुर टोंगरी टोली निवासी समीर तिर्की को पहले ही गिफतार कर जेल भेज चुकी है. वहीं अपहरण में प्रयुक्त एक्सयूवी कार को बरामद की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >