बजाज बाइक शोरूम में चोरी

मंगलवार की रात शहर के पिपराटोली में स्थित बजाज बाइक के शोरूम में चोरों ने चोरी की.

खूंटी. शहर में आये दिन चोरी की घटनाएं हो रही है. शहर के अलग-अलग हिस्सों में चोर सेंधमारी कर दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं. मंगलवार की रात शहर के पिपराटोली में स्थित बजाज बाइक के शोरूम में चोरों ने चोरी की. उन्होंने शोरूम में सेंधमारी कर शोरूम में रखे 70 हजार रुपये नगद सहित अन्य सामान चुरा लिये. वहीं शोरूम में चोरी करने के दौरान सामानों के साथ तोड़-फोड़ भी किया है. जिससे संचालक को भारी नुकसान पहुंचा है. भुक्तभोगी मितेष कुमार ने बताया कि इससे पहले भी उनके शोरूम में पिछले वर्ष धनतेरस की रात चोरों ने चोरी की थी. तब चोर अपने साथ कंप्यूटर, हेलमेट और ढाई लाख रुपये चुरा कर ले गये थे. उन्होंने बताया कि चोरी की घटना से उन्हें काफी नुकसान पहुंचा है. इस संबंध में उन्होंने खूंटी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >