बुंडू में दुर्गा पूजा को लेकर पंडाल और प्रतिमा सजाने का कार्य जारी

दुर्गा पूजा को लेकर बुंडू शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारियां जोर-शोर से चल रही है.

बुंडू. दुर्गा पूजा को लेकर बुंडू शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारियां जोर-शोर से चल रही है. लाइटिंग पंडाल और प्रतिमा को सजाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. नगर के प्रसिद्ध पंडाल मिलन मंदिर सेवा संघ, विशाल क्लब, बिहार क्लब, बजरंग दल, बजरंग संघ, शिव शक्ति क्लब, श्याम सुंदर भूदेव समिति, जन कल्याण समिति, किसान क्लब, महावीर दुर्गा पूजा समिति, इत्यादि स्थान पर पंडाल का निर्माण पश्चिम बंगाल उड़ीसा के कलाकारों द्वारा निर्माण किया जा रहा है. आकर्षक मूर्ति के साथ लाइटिंग की समुचित व्यवस्था हो रही है. जिसको लेकर सड़क जाम की स्थिति बढ़ती जा रही है. पूरे बुंडू में दुर्गा पूजा को लेकर बाजार की रौनक बढ़ गयी है. कपड़े की खरीदारी के साथ सड़क की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. प्राचीन कालीन धार्मिक स्थल हराडीह और बुडाड़ीह स्थित महामयी वैष्णो मां दुर्गा मंदिर में नवरात्र की तैयारी को लेकर विशेष पूजा को लेकर पंडित अनिरुद्ध चक्रवर्ती की ओर से हवन और महायज्ञ की जायेगी. देवड़ी मंदिर में भी भीड़ को देखते हुए बैरिकेडिंग की व्यवस्था प्रशासन की ओर से की जा रही है. पूरे बुंडू अनुमंडल में त्योहार को लेकर रौनक और बाजार में चहल-पहल बढ़ गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand ram mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >