खूंटी में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

जिले में सोमवार को झमाझम बारिश हुई. दोपहर से ही आसमान में हल्के बादल नजर आते रहे. दोपहर के बाद लगभग चार बजे आसमान पूरी तरह से बादलों से घिर गया.

खूंटी. जिले में सोमवार को झमाझम बारिश हुई. दोपहर से ही आसमान में हल्के बादल नजर आते रहे. दोपहर के बाद लगभग चार बजे आसमान पूरी तरह से बादलों से घिर गया. जिसके बाद मूसलाधार बारिश शुरू हो गयी. लगभग एक घंटे से अधिक समय तक लगातार तेज बारिश होती रही. बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में अचानक पानी भर गया. शहर का डाक बंगला रोड तो तालाब में तब्दील हो गया. बारिश के पानी में कई लोगों की बाइक, कार आदि डूब गये. वहीं कुछ दुकानों में भी पानी घुस गया. हालांकि बारिश थमने के बाद पानी निकल भी गया. शहर के अन्य इलाकों में भी काफी परेशानी हुई. वहीं बारिश के बाद लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है. पिछले कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे. बारिश होने के बाद लोगों ने राहत महसूस किया है. सोमवार की शाम खूंटी का मौसम सुहाना हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >