दुकान में एस्बेस्टस तोड़कर घुसा चोर

शहर में रूक-रूक कर चोरी की घटनाएं हो रही है.

खूंटी. शहर में रूक-रूक कर चोरी की घटनाएं हो रही है. शहर के तोरपा रोड में स्थित गुप्ता स्टोर में सोमवार कह अहले सुबह एक चोर ने अपना हाथ साफ किया. चोर दुकान में एस्बेस्टस को तोड़ कर अंदर घुसा और दुकान से सिगरेट, साबून, कुछ खुदरा पैसे सहित कई सामान को चुरा लिया. दुकानदार के अनुसार लगभग आठ-दस हजार रुपये का नुकसान हुआ है. उन्होंने बताया कि एक मई को भी दुकान के समीप स्थित होटल में भी चोरी का प्रयास किया गया था. चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, लेकिन चोर मुंह पर नकाब लगाया हुआ था. ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व शहर के कचहरी परिसर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >