दो मॉल के बेसमेंट में चल रहे प्रतिष्ठान को किया सील

शहर के बड़े मॉल के बेसमेंट को पार्किंग के बजाय व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ नगर पंचायत सख्त कार्रवाई शुरू की है.

नगर पंचायत ने पार्किंग क्षेत्र में व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ चलाया अभियान

पदाधिकारियों ने दी चेतावनी, बेसमेंट में दुकान सजाने पर होगा सील

प्रतिनिधि, खूंटी

शहर के बड़े मॉल के बेसमेंट को पार्किंग के बजाय व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ नगर पंचायत सख्त कार्रवाई शुरू की है. इसके तहत मंगलवार को शहर के बीचों-बीच स्थित वन इंडिया मार्ट और एम बाजार के बेसमेंट में चल रहे प्रतिष्ठान को सील कर दिया गया. मंगलवार को एसडीओ की ओर से प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट परमानंद बोबोंगा की उपस्थिति में नगर पंचायत की टीम ने दोनों बेसमेंट को सील किया. वहीं, बेसमेंट को पार्किंग स्थल के रूप में परिवर्तित करने का निर्देश दिया. इधर, शहर के अन्य मॉल और व्यावसायिक भवनों के बेसमेंट में चले प्रतिष्ठानों को बंद कर पार्किंग स्थल के रूप में परिवर्तित करने का निर्देश दिया गया है. ऐसा नहीं करने पर अन्य मॉल के बेसमेंट को भी सील करने की चेतावनी दी गयी है.

मालूम हो कि शहर में बढ़ते जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए उपायुक्त लोकेश मिश्र के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है. नगर पंचायत प्रशासक सृष्टि दिप्रिया मिंज ने कहा है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा. अभियान में नगर पंचायत प्रबंधक मोनिस सलाम, कनीय अभियंता विपिन कुमार, लिपिक सुजल गुप्ता, संजय कुमार और पुलिस बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >