स्कूटी की डिक्की से एक किलो अफीम के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

जिला प्रशासन अफीम का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान चला रहा है.

खूंटी. जिला प्रशासन अफीम का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान चला रहा है. इसके तहत सूचना के आधार पर अड़की थाना क्षेत्र के मारंगबुरू राजा बाजार सड़क में वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति रायतोड़ांग गांव निवासी दुगा मुंडा उर्फ दुगा टूटी को अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया. उसके पास से लगभग एक किलो अफीम बरामद किया गया. उसे बुधवार को जेल भेज दिया गया. इस संबंध में एसडीपीओ वरुण रजक ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सूचना के आधार पर मारंगबुरू राजा बाजार सड़क में वाहन जांच की जा रही थी. इसी क्रम में दुगा मुंडा एक स्कूटी से अपने गांव से मारंगबुरू की ओर जा रहा था. पुलिस ने उसे पकड़ लिया. स्कूटी की डिक्की से अफीम को बरामद किया गया. एसडीपीओ ने बताया कि स्कूटी को भी जब्त किया गया. उन्होंने बताया कि वह अफीम का कारोबार करने जा रहा था. अभियान में एसडीपीओ वरुण रजक, अड़की थाना प्रभारी प्रवीण कुमार तिवारी, पुअनि रोशन खाखा और सशस्त्र बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >